1. 3100 में से कौन-सी छोटी से छोटी संख्या घटाई जाए कि शेष बची संख्या 17 से पूर्णतया विभक्त हो?
A) 5
B) 4
C) 6
D) 7
2. (3527)^654 में इकाई अंक क्या होगा?
A) 8
B) 9
C) 7
D) 10
3. किसी संख्या को 195 से विभक्त करने पर 47 शेष बचते हैं। यदि उसी संख्या को 15 से विभक्त करें तो शेषफल क्या होगा?
A) 4
B) 3
C) 2
D) 1
4. 647135 में 7 तथा 3 के स्थानीय मानों का अन्तर कितना है?
A) 4
B) 45
C) 430
D) 6970
5. किसी संख्या को 4 से भाग देने पर शेषफल 2 प्राप्त होता है। इससे प्राप्त भागफल को 5 से भाग देने पर शेषफल 3 प्राप्त होता है। इस प्रकार प्राप्त भागफल को 6 से भाग देने पर शेषफल 5 प्राप्त होता है। यदि अंतिम भागफल 7 हो, तो संख्या क्या थी?
A) 962
B) 954
C) 946
D) 938
6. किसी संख्या को 0.72 से गुणा करने के स्थान पर 7.2 से गुणा कर दिया गया। इससे उत्तर सही उत्तर से 2592 अधिक रहा। प्रारम्भिक संख्या कितनी है?
A) 400
B) 420
C) 500
D) 560
7. रोहित ने ₹22.25 के 25 पैसे तथा 50 पैसे के कुल 52 टिकट खरीदे। इसमें उसने 50 पैसे वाले टिकटों पर कितनी राशि व्यय की?
A) 12.50
B) 14
C) 18
D) 18.50
8. मान लीजिए abc एक तीन अंकीय संख्या है जो 3 से विभाजित नहीं है, तो abc + bca + cab किससे विभाजित नहीं है?
A) a + b + c से
B) 37
C) 3
D) 9
9. 9 विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षक की औसत उम्र 16 वर्ष है। प्रथम चार विद्यार्थियों की औसत उम्र 19 वर्ष एवं अंतिम पाँच विद्यार्थियों की औसत उम्र 10 वर्ष है। शिक्षक की उम्र क्या है?
A) 33
B) 34
C) 35
D) 36
10. एक कक्षा में 40 विद्यार्थी हैं जिसमें लड़कियों की संख्या लड़कों से 16 अधिक है। यदि लड़कियों का औसत वजन 45 किग्रा हो एवं पूरी कक्षा का औसत वजन 47.7 किग्रा हो, तो लड़कों का औसत वजन क्या है?
A) 51
B) 52
C) 62
D) 54
11. पाँच क्रमिक विषम संख्याओं का औसत 21 है। उनमें से सबसे छोटी संख्या ज्ञात करें।
A) 17
B) 16
C) 22
D) 24
12. एक इलेक्शन में सिर्फ दो अभ्यर्थी भाग लेते हैं। 30% रजिस्टर्ड वोटरों ने वोट नहीं दिया और 180 वोट रद्द हुए। विजेता को विरोधी से 684 वोट अधिक मिले। विजेता द्वारा प्राप्त वैध वोट रजिस्टर्ड वोटों का 42% है। कितने रजिस्टर्ड वोटरों ने वोट दिया?
A) 3330
B) 3500
C) 3600
D) 4600
13. दो संख्याएँ एक तीसरी संख्या की तुलना में 10% और 25% कम हैं। दूसरी संख्या को पहली संख्या के बराबर करने के लिए कितने प्रतिशत से बढ़ाना होगा?
A) 10%
B) 20%
C) 30%
D) 40%
14. खाद्य तेल की कीमत 25% बढ़ गई। उपभोक्ता को खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी चाहिए ताकि व्यय नियत रहे?
A) 20%
B) 15%
C) 25%
D) 10%
15. एक व्यक्ति ने एक घोड़ा तथा एक गाड़ी ₹20000 में खरीदी। उसने घोड़े को 20% लाभ पर तथा गाड़ी को 10% हानि पर बेचा। कुल सौदे में 2% लाभ हुआ। घोड़े का क्रय मूल्य कितना है?
A) 7500
B) 8000
C) 8500
D) 9000
16. एक वस्तु को ₹996 में बेचने पर प्राप्त लाभ तथा ₹894 में बेचने पर हुई हानि समान है। वस्तु का क्रय मूल्य कितना है?
A) 940
B) 945
C) 950
D) 952
17. मीनल ने एक कार ₹250000 में खरीदी तथा ₹348000 में बेची। उसे कितने प्रतिशत लाभ हुआ?
A) 38.2%
B) 39.2%
C) 40%
D) 39.8%
18. एक ट्रांजिस्टर के अंकित मूल्य से ₹32 कम करने पर भी दुकानदार को 15% लाभ होता है। यदि क्रय मूल्य ₹320 हो, तो अंकित मूल्य पर बेचने से कितने प्रतिशत लाभ होगा?
A) 20%
B) 25%
C) 30%
D) 24%
19. एक दुकानदार अंकित मूल्य पर 15% छूट देता है। यदि उसे 19% लाभ चाहिए, तो अंकित मूल्य क्रय मूल्य से कितना अधिक होगा?
A) 30%
B) 25%
C) 40%
D) 45%
20. 20% तथा 5% के दो क्रमवार बट्टे किस एकमात्र बट्टे के समतुल्य हैं?
A) 21%
B) 22%
C) 23%
D) 24%
10 Mark | T.QN – 10 | Time : No time limit